Kausambi News: रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के सयारा मीठेपुर गांव के समीप सोमवार शाम रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव मिला। मंगलवार को उसकी शिनाख्त हो सकी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि, परिवार की ओर से फिलहाल किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर सोमवार शाम सयारा मीठेपुर गांव के समीप एक 14 वर्षीय किशोर का शव पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। मंगलवार को शव की पहचान कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर शादीपुर निवासी अंशु सरोज (14) पुत्र मुकद्दर लाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत की खबर मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.