कौशाम्बी, सितम्बर 18 -- Kausambi News: पिपरी थाने के मनौरी बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान देने पहुंची महिला को रेलवे कर्मियों की सतर्कता ने बचाई जान। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को चौकी लाकर परिजनों को बुलाया और समझाने-बुझाने के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया। बूंदा गांव निवासी लालचंद्र की बेटी पिंकी देवी की शादी करीब पांच वर्ष पहले सिंहपुर गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र नंदलाल के साथ हुई थी। पिंकी का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है, जिससे आए दिन पारिवारिक विवाद होता रहता है। शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। अलग रह रहे ससुर की तरफ से भी कथित रूप से अपशब्द कहे जाने से आहत थी। पिंकी अपनी दो वर्षीय बेटी श्रीयांशी और एक वर्षीय बेटे श्रीयांश को लेकर मनौरी ...