कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर बुधवार रात एक युवक की लाश दो धड़ में कटी हुई पड़ी मिली। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुआ अथवा हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। मृतक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सिराथू के नागरिक बुधवार की रात स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक की ओर गए तो देखा कि वहां एक करीब 35 वर्षीय युवक की दो धड़ों में कटी हुई लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर नगरवासियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद जीआरपी व स्थानीय चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने दिवंगत की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इस पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। इस संबंध में सैनी थाना प्रभारी टीएन पांडेय का कहना है कि मृ...