Kausambi News: रुपयों के विवाद में युवक को पीटा, केस
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के हसनपुर मजरा गिरधरपुर निवासी वीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पड़ोसी अमर सिंह रुपयों के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी मां रामसंवारी व पत्नी सुमन देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रुपयों के विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.