Kausambi News: रुपयों के विवाद में मां-बेटियों को पीटा, केस
कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बौली गांव की अंजू देवी पत्नी स्व. मेदीलाल सरोज ने बताया कि 20 सितंबर की शाम पड़ोसी लवकुशी रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर अपनी मां रामकली के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी।आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचीं पीड़िता के बेटी कमला और विमला को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटियों की जान बचाई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.