Kausambi News: रुपयों के विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के निगहा गांव में रुपयों के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निगहा निवासी सुंदी देवी ने बताया कि उसने गांव में ही गुमटी रखकर दुकान खोल रखी है। गुरुवार की सुबह पड़ोसी राकेश निषाद ने दुकान से कुछ सामान लिया और दो सौ रुपये जमा कर दिए। कहा था कि शेष रुपया बाद में आकर लेगा। पीड़िता के मुताबिक, शाम को दुकान पर उसके पति रामसुमन बैठे थे। उस वक्त आरोपी राकेश निषाद ने पति से रुपयों की मांग की। जानकारी के अभाव में देने से मना करने पर अपने पिता मुन्ना लाल के साथ मिलकर पति की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे व देवरानी कैरी देवी को भी पीटा। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.