कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लालमन का पुरवा मजरा डेढ़ावल निवासी कंशलाल ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं। इनमें से दो घनश्याम व पंकज उर्फ चेला आए दिन किसी न किसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम आरोपी उससे तीन हजार रुपये मांग रहे थे। मना करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी बिट्टी देवी एवं पुत्र राजेश को भी पीटा। आरोपी घनश्याम की पत्नी काजल ने बिटिया सुनीता देवी से अभद्रता की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी बीएन पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...