Kausambi News: रुपये नहीं देने पर दंपती को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव की माधुरी देवी पत्नी रवि कुमार ने बताया कि सास-ससुर ने उसके आठ हजार रुपये व चांदी का छागल ले रखा है। इसे दे नहीं रहे हैं। नौ अक्तूबर को वह पति से 10 हजार रुपया और मांग रहे थे। मना करने पर आरोपी ससुर जयकेश, सास गायत्री देवी, देवर आनंद व देवरानी मंजू ने मिलकर पीड़िता तथा उसके पति की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल दंपती को मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पति समेत ससुरालियों ने की मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.