कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: लेनदेन के विवाद में कुनबे पर हमला बोल दिया गया। जमकर मारपीट की गई। इससे चार लोगों को चोटें आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोखराज के मारूफपुर निवासी रमेश कुमार पटेल पुत्र मैकूलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही हरिश्चंद्र पटेल से उसका विवाद चल रहा है। रुपये के लेनदेन को लेकर यह विवाद है। इसका मुकदमा भी चल रहा है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार की शाम को हरिश्चंद्र पटेल, शिवदानी, रानी पटेल, बीरा पटेल ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इसका उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। उसको लाठी-डंडा से पीटा गया। शोर सुनकर उसकी बहन हीरामनी, भांजी संजना व कविता आई तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। गांव के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर माहौल शांत कराया।...