Kausambi News: रुपये के लेनदेन को लेकर दंपती को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: रुपये के लेनदेन को लेकर दंपती को पड़ोसियों ने पीट दिया। इससे दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। करारी के फरीदपुर संवरों गांव की सुषमा देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही हीरालाल, रावेन्द्र, सुशीला देवी ने रुपये के लेनदेन को लेकर मंगलवार को घर पर आकर गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इसका जब उसके पति शैलेंद्र कुमार ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी शोर मचने पर जब वह बीचबचाव को पहुंची तो उसको भी पीटा गया। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर माहौल शांत कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.