Kausambi News: रुपया मांगने पर सेब विक्रेता को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा निवासी धनई पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि वह गांव-गांव जाकर सेब बेचता है। जबकि, पड़ोसी मुन्नीलाल सेब के साथ अनार की भी बिक्री करता है। पीड़ित के मुताबिक, मुन्नीलाल ने उससे एक हजार रुपया उधार लिया था। चार सितंबर की शाम बकाया मांगने पर गाली देते हुए उसने अपने भाई प्रमोद व सहयोगी धर्मेंद्र और सौरभ के साथ मिलकर पिटाई शुरु कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी बीएन पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.