Kausambi News: रिश्तेदार ने किशोरी को किया अगवा, केस
कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: स्थानीय थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी 30 अक्तूबर की रात संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि चरवा के बेलहाई गांव का रिश्तेदार फर्तीलाल बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी बेटी को भगाने में कुछ और लोगों ने भी आरोपी की मदद की है। मामले की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के साथ किशोरी की भी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.