Kausambi News: रास्ते के विवाद में महिला ने लगाई कार्रवाई की गुहार
कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाने के गढ़वा गांव की सीमा देवी पत्नी गुड्डू ने थाना दिवस में शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर रास्ते में कब्जा करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण कर आवागमन बाधित किया जा रहा है।विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दबंगई के चलते परिवार भयभीत है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने और कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.