Kausambi News: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने मेधावियों को किया सम्मानित
कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: भरवारी नगर के होनहार छात्र अभिनव केसरवानी पुत्र डॉ. ओम प्रकाश केसरवानी 'बबलू' ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की व श्रानवी गुप्ता पुत्री अजीत केसरवानी ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की अंतिम परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। उनके उत्साहवर्धन के लिए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने भरवारी के एक निजि गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरि ओम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र अच्छे डाक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करें। सीए बनी छात्रा को भी उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.