Kausambi News: राशन में घटतौली कर रहा कोटेदार
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: विकास खंड चायल के चक बादशाहपुर गांव में राशन वितरण को लेकर कोटेदार पर घटतौली करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम से शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण जयकरन, राम सिंह आदि ने बताया कि राशन में कटौती को लेकर आए दिन उपभोक्ताओं और कोटेदार के बीच विवाद होता रहता है। आरोप है कि घटतौली का विरोध करने पर कोटेदार शिकायत करने की चुनौती देता है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कांटे पर राशन तौलने के बाद कोटेदार पांच किलो तक खाद्यान्न निकाल लेता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से कोटेदार की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाय केवल जांच का आश्वासन मिलता रहा। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी गांव में जांच करने नहीं पहुंचे। इससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.