Kausambi News: रावण वध के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भरत मिलाप ने किया भावुक
कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: गुवारा तैयबपुर में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला का समापन धार्मिक उल्लास और भक्तिमय माहौल में हुआ। अंतिम दिन मेघनाद वध, अहिरावण वध, रावण वध, भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम-रावण युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध होते ही पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं भरत मिलाप के भावुक प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला के साथ रामलीला का समापन हुआ। रामलीला और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करारी थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: श्रीरामलीला मेला में राम ने लंका पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.