Kausambi News: रामवन गमन पथ पर पलटा पिकअप, सब्जी की लूट
कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: रामवन गमन पथ पर महेवाघाट थाना क्षेत्र में अजरौली के समीप शुक्रवार सुबह सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई पिकअप पलट गया। घटना में पिकअप पर लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं, जिसे लूटने की ग्रामीणों में होड़ मच गई। इसे लेकर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा। गनीमत यह रही कि पिकअप सवार बाल-बाल बच गए। महेवाघाट क्षेत्र के अजरौली बाजार के पास शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में सब्जी लादकर प्रयागराज की मुंडेरा मंडी जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी वजह से सब्जियां सड़क पर फैल गईं। मौके पर रहे लोग सब्जी लेकर भागने लगे। इससे कुछ देर के लिए ओसा-चित्रकूट मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सब्जियों को सड़क किनारे कराया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.