Kausambi News: रामवन गमन एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग निर्माण की डीएम की समीक्षा
कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड दयाशंकर से कहा कि भूमि से संबंधित समस्याओं को निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाए। रामवन गमन मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.