Kausambi News: रानीपुर-कटरी मार्ग बदहाल, दस गांवों के ग्रामीण परेशान
कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: महेवाघाट, हिसं। रानीपुर से कटरी जाने वाला प्रमुख मार्ग बदहाली का शिकार है। यह सड़क रानीपुर, रायपुर, पोतानिहा का पुरवा और घासीपुर कटरी समेत करीब दस गांवों को जोड़ती है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। गड्ढों के कारण बाइक और साइकिल सवार आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ज्ञानेंद्र शुक्ला ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन से निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं राजकुमार सिंह ने कहा कि सड़क की बदहाली से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.