Kausambi News: रात में सोते समय बारिश में ढहा गरीब का आशियाना
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: चार दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच शनिवार रात नगर पंचायत अझुवा के वार्ड दो अंबेडकर नगर में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर धराशाई हो गया। दीवार की मिट्टी गिरने की आवाज सुनकर परिजन दूसरी तरफ चले गए इससे उनकी जान बच गई। अब उनके समक्ष सुरक्षित रहने की समस्या खड़ी हो गई है। वार्ड दो निवासी बराती लाल गौतम रोजी-रोटी के सिलसिले में करीब दो माह पहले मुंबई चला गया था। घर पर उसकी पत्नी दो बेटियों के साथ रह रही थी। बुधवार शाम से हो रही लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारों में सीलन दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश के कारण गिरा गरीब का आशियाना शनिवार रात अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिरने लगा। मिट्टी के गिरने की आवाज सुनते ही महिला दोनो बेटियों को लेकर दूसरी तरफ चली गई। देखते ही देखते तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.