कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: सरायअकिल थाने के नेवादा गांव से गुरुवार शाम लापता हुए युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर मिर्च के खेत में मिला। शव खेत में लगे 33 केवीए विद्युत पोल के पास पड़ा था। उसका एक हाथ झुलसा हुआ था। इससे पुलिस ने करंट की चपेट में आने के बाद गिरने से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेवादा निवासी नन्हुक सिंह खेती-किसानी करते हैं। उनका इकलौता बेटा नीरज (23) करीब तीन साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पिछले एक सप्ताह से उसकी तबीयत अधिक खराब चल रही थी। परिजन तंत्र-मंत्र के साथ प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। नन्हुक सिंह के अनुसार गुरुवार ...