कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: चायल तहसील के मातपुर गांव में गुरुवार की शाम को भाजपा के पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पहुंचे। पटाखा धमाके में छत का बारजा गिरने से राजगीर राजेश की मौत हो गई थी। राजेश के परिजनों से मिलकर पूर्व मंत्री ने घटना पर दुख जाहिर किया। साथ ही पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। सरकार की ओर से उन्हें ने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा इस घटना में शामिल सभी दोषियों को सजा दिलवाई जाएगी। इस जघन्य अपराध के लिए किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पीड़ित परिवारों की समस्या का हो समाधान: सिद्धार्थनाथ यह भी पढ़ें- पीड़ित परिजनों को दिलासा देने पहुंच रहे हैं लोग यह भी पढ़ें- यूपी में फिर विस्फोट, खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, धमाके के साथ ढह गईं मकान की दी...