कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: हाईवे पर स्थित राजस्थानी होटल में मंगलवार को मैनपुरी के ठेकेदार को होटल मालिक व उसके साथियों ने बेरहमी से पीटा। ठेकेदार को डंडे से पीटा गया। ठेकेदार का हमले में सिर फट गया है। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने होटल मालिक से तीन नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मैनपुर के किशनी थाना क्षेत्र के सौनासी निवासी आशीष कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार पेयजल टंकी बनाने का ठेका लेते हैं। आशीष कुमार मंगलवार को राजस्थानी होटल में खाना खाने गए। दोपहर करीब तीन बजे वह खाना खा रहे थे। इसी बीच वहां होटल मालिक देवाराम अपने साथी रोहित, रंजीत व अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा। सभी लोग शराब के नशे में एक दूसरे को गाली-गलौज दे रहे थे। आशीष ने आराम से बात करने के लिए कहा तो सभी लोग भड़क गए। रंजीत ने ठेकेदार का गला पकड़कर ...