Kausambi News: रक्षाबंधन पर 6000 यात्रियों ने की 5.50 लाख की मुफ्त यात्रा
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को महिलाओं और उनके सहयोगियों ने नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा का जमकर लाभ उठाया। जिले में करीब 6000 यात्रियों ने परिवहन निगम की बसों से यात्रा की। नि:शुल्क यात्रा का कुल मूल्य करीब 5.50 लाख रुपये रहा। त्योहार के कारण सुबह से ही बस अड्डों और प्रमुख स्टापों पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। मंझनपुर बस डिपो के साथ सरायअकिल, करारी, सिराथू, मूरतगंज, सैनी, अजुहा, देवीगंज सहित जिले के अन्य स्थानों पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। रक्षाबंधन पर बहनों के अपने भाइयों के घर पहुंचने और पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने बसों से सफर किया। कई बसों में सीटें भर जाने के बाद यात्रियों को खड़े होकर भी यात्रा करनी पड़ी। बस अड्डों पर सुबह से शाम तक चहल-पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.