Kausambi News: रक्षाबंधन पर बसों में बहनों ने किया मुफ्त सफर
कौशाम्बी, अगस्त 28 -- Kausambi News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार सुबह से शाम तक परिवहन निगम की बसों से बहनों के आवागमन का सिलसिला जारी रहा। बहनों के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा होने के कारण सैनी बस स्टॉप पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों के इंतजार में बहनें सैनी बस स्टॉप और सैनी थाने के पास काफी देर तक खड़ी नजर आईं। सैनी बस स्टॉप से होकर करीब 200 बसों का संचालन होता है। रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा के चलते बसों में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ रही। प्रत्येक बहन के साथ एक व्यक्ति को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से यात्रियों की संख्या और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- कम पड़ीं बसें व ट्रेनें, बहनों के लिए कष्टदायी मुफ्त यात्रा सीटों की क्षमता के अनुसार बसें स्टॉप पर पहुंचते ही खचाखच भर जा रही थीं। इसके चलते कई बहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.