Kausambi News: रक्षाबंधन को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच हुई तेज
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: रक्षाबंधन के पर्व के मद्देनजर लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को दारानगर, मंझनपुर और शमसाबाद में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भरत कुमार मिश्रा ने दारानगर स्थित मिश्रा स्वीट हाउस का निरीक्षण कर खोया का नमूना जांच के लिए संकलित किया। मंझनपुर चौराहा स्थित पाल डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी गायत्री ने शमसाबाद स्थित आदित्य स्वीट शॉप से पेड़ा का नमूना संग्रहित किया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।निरीक्षण यह भी पढ़ें- Palamu News: रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग की बढ़ी निगरानी, चार मिठाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.