Kausambi News: रंजिश में पड़ोसियों ने नायक को पीटा
कौशाम्बी, नवम्बर 29 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के अमिरसा गांव निवासी गणेश पांडेय भारतीय थल सेना में नायक के पद पर तैनात हैं। इन दिनों वह अवकाश लेकर घर आए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह वह गेहूं की बोआई के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। रास्ते में पड़ोस के रहने वाले विपक्षी ने अकेला देखकर रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर अपनी पत्नी और भाई के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें। परिवार वालों ने घायल को सरायअकिल सीएचसी में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष के गोकर्ण पांडेय का कहना है कि विपक्षी गणेश पांडेय ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उसकी पत्नी सुशीला की पिटाई की है। डीएसपी चायल शिवांक सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी। घायलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.