कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती की फोटो खींचने और अन्य पुराने विवाद को लेकर रविवार को झगड़ा हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। इल्जाम है कि पीड़ित पक्ष के शांत हो जाने के बाद भी दूसरे पक्ष का अनुपम मिश्रा आक्रोशित रहा। उसने छत पर चढ़कर पीड़ित के यहां ईंट-पत्थर फेंकने के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: रिश्तेदारों से झगड़कर शांति भंग करने वाला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...