Kausambi News: युवती बहनोई के साथ फरार, मुकदमा
कौशाम्बी, नवम्बर 15 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी इलाके के ओसा गांव में ब्याही है। पीड़ित की मानें तो 26 अक्तूबर की सुबह दामाद राजू ने बहाने से उसकी 19 वर्षीय छोटी पुत्री को गांव के बाहर बुलाया और साथ लेकर फरार हो गया।वह पीड़ित की बिटिया को पानीपत में रखे हुए है। इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी के पिता संतलाल ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.