Kausambi News: युवती प्रेमी संग फरार, दो युवकों पर केस
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार को उसकी 20 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि इलाके के कोरीपुर गांव का उदित अपने साथी जयकरन के सहयोग से बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है। आरोपियों ने युवती को शादी का झांसा दिया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व युवती की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: नीट की परीक्षा में चमके मेधावी, पढ़ेंगे डॉक्टरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.