कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि चार जुलाई की रात उसकी 22 साल की बेटी संदिग्ध हाल में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसको बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि जल्द ही उसको बरामद किया जाएगा। इसके लिए मुखबिरों का जाल भी बिछा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...