कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में सैनी क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों निवासी शैलेंद्र कुमार की रिश्तेदारी है। शैलेंद्र का अक्सर अपनी रिश्तेदारी आना-जाना रहता था। इसी दौरान उसने उसकी 19 वर्षीय बेटी से बातचीत शुरू कर दी। दोनों एक-दूसरे से मोबाल पर बातचीत करने लगे थे। जानकारी होने पर उन्होंने फटकारा। 27 सितंबर को वह खेत गई थी। इस दौरान शैलेंद्र उसके घर पहुंचा और झांसा देकर उसकी बेटी को भगा ले गया। शाम को घर पहुंचने पर बच्चों ने घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक, कमरे में जाने पर पता चला कि बेटी बक्से में रखे 10 हजार रुपये नकद व आभूषण भी ले गई है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: किशोरी को ले जाने पर मुकदमा इस संबंध में थाना प्रभारी विनीत सि...