Kausambi News: युवती को भगा ले गया युवक, उलाहना पर धमकी
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को गांव का ही युवक दस जुलाई को भगा ले गया। पहले तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम को ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बेटी अनिल के साथ देखी गई है।इसका उलाहना लेकर युवती का पिता अनिल के पिता कल्लू के पास पहुंचा तो वह कुछ सुनने के बजाय गाली-गलौज करने लगा। अपने साथी रामसुमेर को बुलाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनिल के खिलाफ युवती को भगा ले जाने व उसके पिता कल्लू व रामसुमेर के खिलाफ गाली-गलौज करने व धमकी देने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.