कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: करारी के इब्राहिमपुर गांव में पति ने पत्नी को शनिवार की रात बेरहमी से पीटा। युवती के पिता ने करारी थाना पुलिस को दामाद के खिलाफ तहरीर दी। सरायअिकल के केवट पुरवा मोहम्मदाबाद निवासी संतोष कुमार मिश्र ने करारी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी प्रीति मिश्रा की शादी इब्राहिमपुर गांव निवासी राहुल मिश्र पुत्र इंद्रनारायण मिश्र के साथ की है। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहता है। शनिवार की रात को राहुल मिश्र ने प्रीति को बेरहमी से पीटा। डंडे से मारा। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर वह पहुंचे तो देखा कि बेटी की हालत खराब थी। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...