कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। संदीपनघाट कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती को गांव का ही युवक सब्जबाग दिखाकर अपने साथ भाग ले गया। सोमवार की रात से गायब युवती का जब पता नहीं चला तो परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। युवक के खिलाफ बेटी को अगवा करने का आरोपी लगाया गया है।संदीपन घाट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती व आरोपी की तलाश में पुलिस जुट चुकी है। इस मामले में थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की भी मदद मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...