Kausambi News: युवती को अगवा करने की कोशिश, मुकदमा
कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के सल्लहा गांव की अनीता देवी पुत्री स्व. इंदल ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 की सुबह वह दैनिक क्रिया के लिए नदी की ओर गई थी। तभी वहां इलाके के बरई बंधवा निवासी राहुल व शिवभजन अपने तीन अन्य साथियों के साथ चारपहिया वाहन ने आ गए। आरोप है कि इन्होंने युवती को अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। कहा कि पुराने मुकदमे में सुलह नहीं हुई तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। शनिवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम किया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.