Kausambi News: युवती के मंगेतर को धमकी दे रहा सिरफिरा
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: एक युवती के मंगेतर को सिरफिरा धमकी दे रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी इलाके की महिला ने बताया कि पांच महीने पहले उसकी बेटी की गोद भराई थी। कार्यक्रम में पश्चिमशरीरा के फताहीपुर गांव का धीरज पुत्र बैजनाथ भी आया था। उसने अपने मोबाइल में युवती की फोटो खींच ली। साथ ही उसका फोन नंबर भी हासिल कर दिया। इसके बाद फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। नहीं बात करने पर अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दी। उलाहना दिए जाने पर आरोपी युवती के मंगेतर को धमका रहा है। कहता है कि शादी की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। खुद युवती के साथ शादी करने के लिए कह रहा है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.