कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: सरायअकिल इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला व उसकी बेटी का सिरफिरे ने जीना-मुहाल कर दिया है। आरोपी युवक युवती की शादी नहीं होने दे रहा है। विरोध करने पर महिला से अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। किसी तरह वह बच्चों का भरण-पोषण कर रही है। महिला के मुताबिक, धर्मराज सिंह पुत्र उदयभान निवासी बहुंगरा करीब 10 दिन से उसकी बेटी से फोन कर अश्लील बातें कर रहा है। वह बेटी की शादी करना चाहती है लेकिन आरोपी रिश्ता तय नहीं होने दे रहा। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने उलाहना दिया तो उसके साथ भी अभद्रता की। इस संबंध में डीएसपी चायल शिवांक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम करा दिया गया है। विवेचक को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्...