कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: सरायअकिल के जुगराजपुर गांव की एक युवती के घर में घुसकर पड़ोसी नकदी समेत सोने व चांदी के जेवर उठा ले गए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जुगराजपुर गांव की सुंदरकली पुत्री मोतीलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 25 जुलाई को दिन में वह भैसों को चराने के लिए खेत गई थी। करीब तीन बजे मौका पाकर गांव का ही सानिया पुत्र राजू उसके घर में घुस गया और संदूक तोड़कर उसमें रखा 55 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के जेवर उठा ले गया। जब वह वापस आई तो उसको पता चला। यह भी पढ़ें- Kausambi News: महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वालों पर केस पुलिस को बताया कि उसको रुपया गिनते हुए सानिया ने देखा था, तब से वह चोरी की फिराक में था। इसके पहले वह उसके इंजन में आग लगा चुका है। पुलिस ने आरोपी के ...