Kausambi News: युवक पर लोहे के राड से किया हमला, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि दो अक्तूबर की शाम वह तिल्हापुर चौराहे पर एक चाट की दुकान पर बैठा था। तभी इलाके के काठगांव का रहने वाला वीरेंद्र यादव वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने लोहे के रॉड से पीछे से पीड़ित के ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.