Kausambi News: युवक ने ससुराल जाकर बीवी को पीटा, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले की रेनू कुशवाहा पुत्री नंदलाल ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2018 में कोखराज के गिरसा निवासी पंचमलाल से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा। करीब आठ साल से पीड़िता मायके में रह रही है। 11 सितंबर को आरोपी पति ने उसे फोन किया और उसके बाद घर आ धमका। वहां गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई की। कपड़े भी अस्त-व्यस्त कर दिए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.