Kausambi News: युवक ने बीवी को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज
कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के दशरथपुर बिसारा गांव की सरला देवी ने बताया कि उसका पति सौरभ कुमार शराब के नशे का आदी है। आए दिन नशे में धुत होकर पिटाई करता है। सोमवार की शाम भी वह गाली दे रहा था। विरोध करने पर डंडे से पिटाई की।जानकारी होने पर पीड़िता के माता-पिता पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्रता की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.