Kausambi News: युवक ने बीवी और बेटी को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 2 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के लाचीपुर गांव की राधा देवी ने बताया कि उसका पति अजय विश्वकर्मा आए दिन गाली-गलौज करता है। परिवार चलाने के लिए खर्च नहीं देता है। बेटी दिपाली की भी पिटाई करता है। पीड़िता का आरोप है कि 29 जून को भी पति ने उसकी और बेटी की पिटाई की। परेशान होकर पीड़ित महिला ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.