Kausambi News: युवक ने बहनोई व रिश्तेदार को जमकर पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: चरवा के गुवारी पर निवासी अजय कुमार सरोज ने बताया कि 31 जुलाई की रात पत्नी सरिता से किसी बात पर उसका झगड़ा हुआ था। इस पर पत्नी ने फोन कर अपने भाई मुकेश कुमार निवासी नादिरगंज थाना संदीपन घाट को बुला लिया। आरोप है कि मुकेश ने गाली देते हुए पीड़ित की पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके रिश्तेदार रिंकू सिंह निवासी पारा हसनपुर थाना करारी को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनय सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.