Kausambi News: युवक ने पत्नी पर किया प्राणघातक हमला, मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बहन प्रीती की शादी वर्ष 2019 में पइंसा के थोन गांव में रहने वाले अजय कुमार सोनकर से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही अजय प्रीती के साथ मारपीट करने लगा। इसकी शिकायत पुलिस से की जाती थी तो वह माफी मांग लेता था। लिहाजा, प्रीती के परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं करते थे। पीड़ित भाई के मुताबिक, 11 जुलाई को आरोपी अजय ने उसकी बहन प्रीती को खेत में पानी लगाने की बात पर बेरहमी से पीटा। खेत में ही जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे में फेंककर जान लेने का प्रयास किया। घटना की सूचना के बाद पहुंचे मायके वाले दो बच्चों के साथ प्रीती को घर ले आए। एक बच्चा आरोपी के ही पास है। मंझनपुर के निजी अस्पताल में प्रीती का इलाज कराया जा रहा है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.