कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: कड़ा के कुबरीघाट निवासी 55 वर्षीय राकेश यादव पुत्र बद्री विशाल रविवार दोपहर अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान किसी काम को लेकर वह कमरे में गए, तभी अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि राकेश में जहरीले सांप के काटने के कोई लक्षण नहीं मिले। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सऊद ने बताया कि पानी में रहने वाले सांप ने काटा है, जो विषैला नहीं होता। प्रारंभिक उपचार के बाद राकेश को घर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...