Kausambi News: युवक को सगे भाइयों ने अकारण पीटा, केस
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: स्थानीय कस्बे के चक नगर द्वितीय मोहल्ला निवासी मुर्शीद आलम ने बताया कि शनिवार की सुबह वह घरेलू सामान लेने चेयरमैन मार्केट जा रहा था। रास्ते में मंसूर का रहने वाला इजहार हुसैन मिल गया और अकारण गाली देने लगा। विरोध करने पर अपने भाई मुम्ताज के साथ मिलकर पिटाई कर शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.