Kausambi News: युवक को भाई-भाभी ने मारपीट कर किया घायल
कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुरवा निवासी मुकेश कुमार पुत्र फूलचंद्र निषाद सोमवार की शाम को अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान उसके भाई अजय राम ने मामूली बात को लेकर गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इसका विरोध मुकेश कुमार ने किया तो अजय राय ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ मिलकर छोटे भाई को जमकर पीटा। इससे उसको चोटें आई।पास-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अजय राम व उसकी पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.