Kausambi News: युवक को थप्पड़ मारने में मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव के पास बाइक सवार युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हमलावरों ने युवक को 43 सेकेंड के भीतर करीब 11 थप्पड़ जड़े थे। पीड़ित ने शराब न पिलाने और रुपये नहीं देने पर पिटाई किए जाने के साथ लूट का भी आरोप लगाया था। एसपी के आदेश पर करारी पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। हालांकि, एफआईआर में लूट का जिक्र नहीं है। वहीं, हिन्दुस्तान ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का अफसर अली पुत्र एहशान अली मवेशियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसकी ससुराल करारी के हिसामपुर में है। उसने बताया कि 13 सितंबर की शाम वह ससुराल से घर जा रहा था। जमदुआ के समीप करारी के पारा हसनपुर निवासी इंगल, नियाज, अनस, साहबे आलम, सद्दाम व सद्दाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.