Kausambi News: युवक को घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव निवासी सिपाही लाल मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पड़ोसी अशोक विश्वकर्मा पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे अमन विश्वकर्मा व परिवार के प्रिंस विश्वकर्मा के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी बीएन पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.